Independent Cover

Weather Forecast: आ गया रजाई निकालने का समय, IMD ने ठंड को लेकर जारी किया अपडेट

हिमालय के तराई क्षेत्रों में बर्फबारी और प्रदेश में बारिश के बाद शेखावाटी में मौसम पूरी तरह बदल गया है। दिन-रात का तापमान कम होने से सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा होता दिखाई देने वाला है। 
 | 
Weather Forecast: आ गया रजाई निकालने का समय, IMD ने ठंड को लेकर जारी किया अपडेट

Independent Cover: डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, Weather Forecast: हिमालय के तराई क्षेत्रों में बर्फबारी और प्रदेश में बारिश के बाद शेखावाटी में मौसम पूरी तरह बदल गया है। दिन-रात का तापमान कम होने से सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आगे पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने तापमान में फिर बढ़ोतरी होने के आसार है।

सीकर में बुधवार सुबह से मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने के कारण हल्की सर्दी महसूस की गई। दिन ढ़लते ही सर्दी बढ़ गई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम केंद्र के अनुसार आज से पश्चिमी विक्षोभ सुस्त पड़ने पर मौसम शुष्क रहने और फिर से दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि हवा में मौजूद नमी के कारण रात में तापमान स्थिर रहने व सुबह शाम में मौसम सर्द रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से आगामी चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। बादलों के छंटने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। वहीं नम वातावरण के कारण मौसम सर्द रहेगा।