Independent Cover

दिल्ली में अगले 5 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर, पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आया ताजा अपडेट

मौसम विक्षोभ को लेकर मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले पांच दिनों तक दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा। आइए नीचे खबर में जानते है पश्चिमी विक्षोभ को लेकर क्या है ताजा अपडेट
 | 
दिल्ली में अगले 5 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर, पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आया ताजा अपडेट

Independent Cover: Digital Desk, नई दिल्ली, Delhi IMD Weather Update: दिल्ली में बीते तीन दिनों से तापमान में बड़ा उलटफेर जारी है। दो दिनों तक लगातार अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट के बाद  बुधवार  को चार डिग्री तापमान बढ़ गया।

इसके बावजूद राजधानी के मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक सुबह के  समय हल्की धुंध रह सकती है। दिल्ली का तापमान अगले पांच दिनों तक 31 से 32 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जहां दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री था तो वहीं सोमवार को यह चार डिग्री की गिरावट के साथ  30.5 डिग्री पर पहुंच गया था। मंगलवार को इसमें चार डिग्री की और गिरावट देखने को मिली।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज  किया गया। वहीं बुधवार को यह चार डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 30.7 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य सो दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान  बुधवार को 17.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। दिल्ली में बुधवार को हवा की रफ्तार 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में फिलाहल सुबह-शाम ठंडक बनी रहेगी। दिल्ली में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही ठंडक भी बढ़ेगी। दिल्ली में आगामी 22 अक्तूबर को हल्की बूंदाबांदी कुछ इलाकों में हो सकती है।

शहर में रविवार और सोमवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में थी। वायु गुणवत्ता में सोमवार रात शहर के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से सुधार हुआ है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफ़र) के अनुसार, समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को 130 दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा 51 से 100 के बीच संतोषजनक 101 से 200 के बीच मध्यम 201 से 300 के बीच खराब 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। एक्यूआई के 500 से अधिक होने पर इसे अत्यंत गंभीर माना जाता है।